Contact for Advertisement 9650503773


Politics of Bihar: उपेंद्र कुशवाहा को मिली वाई प्लस सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी। उठ रहे है कई सवाल 

उपेंद्र कुशवाहा को मिली वाई प्लस सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने दी

उपेंद्र कुशवाहा को मिली वाई प्लस सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी। उठ रहे है कई सवाल  - Photo by : social media

बिहार   Published by: Agency , Date: 09/03/2023 01:48:28 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 09/03/2023 01:48:28 pm
Share:

संक्षेप

कुछ ही महीने पहले बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार भाजपा से गठबंधन तोड़ लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव से गठबंधन कर बिहार से भाजपा को निकाल फेंका था, ऐसे में जदयू से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार ने Y+ श्रेणी की सुरक्षा देने के फैसले पर सवाल उठ रहे है

विस्तार

बिहार की राजनीति में इन दिनों काफी उठापटक चल रही है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है कि जदयू से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार ने Y+ श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस सुरक्षा मिलने के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल कुशवाहा पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। हाल ही में, कुशवाहा ने नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से नाता तोड़ लिया और एक नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाई।

क्या ये सब करवा रही भाजपा 
बिहार में भारतीय जनता पार्टी लगातार असफल रही है, कुछ ही महीने पहले बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार भाजपा से गठबंधन तोड़ लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव से गठबंधन कर बिहार से भाजपा को निकाल फेंका था। उसी वक़्त से भाजपा की नज़र लगातार बिहार की राजनीती पे बनी हुई है। ऐसे में जदयू से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार ने Y+ श्रेणी की सुरक्षा देने के फैसले पर सवाल उठ रहे है। देश के कई राज्यों में हमने देखा है जहां भाजपा की सरकार नहीं बनती वहां भाजपा किसी भी तरह सत्ता में आने की कोशिश करती रही है।

22/04/2024
19/04/2024
11/04/2024
08/04/2024
04/04/2024
03/04/2024
03/04/2024
03/04/2024