Contact for Advertisement 9650503773

राजस्थान: भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के समर्थन में किया जनसंपर्क

- Photo by :

  Published by: Goverdhan Singh , Date: 20/04/2024 11:20:51 am Share:
  • Published by: Goverdhan Singh ,
  • Date:
  • 20/04/2024 11:20:51 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: बारां-झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के समर्थन में विधायक कालूराम मेघवाल ने शुक्रवार को भाजपा मंडल चौमहला के दो दर्जन से अधिक गांवों में जन सम्पर्क किया। इस दौरान ग्रामीण जनता में काफी उत्साह देखा गया।

विस्तार

जन सम्पर्क के दौरान आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होनें गरीब, पिछड़े वर्गों के सम्मान से जुड़ी योजनाओं को जारी रखने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। राजस्थान की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की योजनाओं पर अपनी फोटो लगाकर उन्होनें सिर्फ वाहवाही लूटने का काम किया। 

उन्होनें कहा कि डग विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास का श्रेय सिर्फ भाजपा और वसुंधरा राजे जी और दुष्यंत सिंह जी को जाता है। सड़क, बिजली, पेयजल और सिंचाई संसाधनों के क्षेत्र में पिछली भाजपा सरकार के दो कार्यकालों में ऐतिहासिक काम हुए। कांग्रेस ने यहां पत्थर लगाने के अलावा कुछ नहीं किया।

जनसंपर्क के दौरान चौमहला मंडल अध्यक्ष गोतम जैन, जिला मंत्री करण सिंह शंकर सिंह बना भगवान सिंह,पुर सिंह, अशोक गायरी, देवी सिंह, दानूसिंह,चंदर सिंह, आदित्य कटारिया, उमराव सिंह, रण सिंह आदि साथ रहे।