-
☰
राजस्थान: बानसूर में ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अलवर प्रथम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बानसूर क्षेत्र में तैनात पटवारी अतुल कुमार यादव को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पटवारी जमीन के इंतकाल खोलने और राजस्व रिकॉर्ड से रहन का अंकन हटाने के बदले परिवादी
विस्तार
राजस्थान: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अलवर प्रथम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बानसूर क्षेत्र में तैनात पटवारी अतुल कुमार यादव को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पटवारी जमीन के इंतकाल खोलने और राजस्व रिकॉर्ड से रहन का अंकन हटाने के बदले परिवादी से रिश्वत की मांग कर रहा था। परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी कि पटवारी उसके नाम व उसकी भाभी के नाम से ग्राम खोहरी, तहसील बानसूर में करीब साढ़े पांच बीघा भूमि 22 जनवरी 2026 को खरीदी गई थी। भूमि की रजिस्ट्री के बाद इंतकाल खोलने तथा राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज रहन का अंकन हटाने के लिए पटवारी 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था और बार-बार परेशान कर रहा था। एसीबी के महानिदेशक पुलिस रवि प्रकाश मेहरड़ा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान 6 फरवरी 2026 को आरोपी द्वारा 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम ने ट्रैप की योजना बनाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश खां के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी अतुल कुमार यादव को परिवादी से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दें।