-
☰
No image found.
राजस्थान: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की शिष्टाचार भेंट, ‘ब्रेवहार्ट सावरकर’ पुस्तक की भेंट
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को लोकभवन में राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री देवनानी ने राज्यपाल श्री बागड़े का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया
विस्तार
राजस्थान: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को लोकभवन में राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री देवनानी ने राज्यपाल श्री बागड़े का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा उन्हें 'ब्रेवहार्ट सावरकर' पुस्तक भेंट की। शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों के मध्य राजस्थान के विकास, लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा एवं प्रभावी कार्यप्रणाली से जुड़े समसामयिक विषयों पर आत्मीय एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ। साथ ही संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण तथा जनसेवा के प्रति सतत प्रतिबद्धता जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। श्री देवनानी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निरंतर संवाद, सकारात्मक समन्वय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता ही सुशासन तथा लोककल्याण की आधारशिला है।
