Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: बसपा ने राजस्थान में दो नए स्टेट प्रभारी किए नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Fulchand Malviya , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/07/2026 10:15:24 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/07/2026 10:15:24 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं व पूर्व सांसद उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री, आयरन लेडी परम आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार राजस्थान संगठन में महत्वपूर्ण जि

विस्तार

राजस्थान: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं व पूर्व सांसद उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री, आयरन लेडी परम आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार राजस्थान संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तय की गई है बसपा नेतृत्व ने श्री भगवान सिंह बाबा जी एवं श्री दारा सिंह आजाद जी को बहुजन समाज पार्टी, राजस्थान का स्टेट प्रभारी नियुक्त किया है इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है दोनों नवनियुक्त स्टेट प्रभारियों को इस नई जिम्मेदारी के लिए प्रदेशभर से हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल तथा सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित की जा रही हैं शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
इस महत्वपूर्ण निर्णय और दूरदर्शी कदम के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी युवाओं के आइकॉन व राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद जी


तथा केंद्रीय कोऑर्डिनेटर एवं राज्यसभा सांसद रामजी गौतम जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है बहुजन आंदोलन को मिलेगी नई गति संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि श्री भगवान सिंह बाबा जी एवं श्री दारा सिंह आजाद जी के कुशल मार्गदर्शन, अनुभव और कड़ी मेहनत से राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा इस निर्णय से न केवल संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि राजस्थान में बहुजन आंदोलन को एक नई दिशा, गति और मजबूती प्राप्त होगी। 
 


Featured News