Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना: ग्रामीण सेवा शिविर में दो गायों का बीमा, लाभार्थी को मिली पॉलिसी

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 02/07/2026 10:08:52 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/07/2026 10:08:52 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राज्य सरकार के जनकल्याण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सथेरण, नागौर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया। शिविर के दौरान लाभार्थी सुमित्रा पत्नी सुरेश कुमार की दो गायों का मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कर पॉलिसी प्रदान की गई। 

विस्तार

राजस्थान: राज्य सरकार के जनकल्याण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सथेरण, नागौर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया। शिविर के दौरान लाभार्थी सुमित्रा पत्नी सुरेश कुमार की दो गायों का मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कर पॉलिसी प्रदान की गई। इस योजना के माध्यम से पशुपालकों को उनके पशुधन की सुरक्षा का भरोसा मिल रहा है तथा आकस्मिक आर्थिक जोखिमों से संरक्षण सुनिश्चित हो रहा है। लाभार्थी सुमित्रा ने राजस्थान सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पशुओं का बीमा होने से भविष्य में संभावित नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता मिलने का विश्वास बढ़ा है। ग्रामीण सेवा शिविरों के  माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे पात्र लाभार्थियों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।


Featured News