Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नागौर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 26/02/2026 10:37:27 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 26/02/2026 10:37:27 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को जिला कलक्टर चम्पालाल जीनगर व जिला बाल संरक्षण

विस्तार

राजस्थान: जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को जिला कलक्टर चम्पालाल जीनगर व जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक रामदयाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रथ पर जिला कलक्टर  व उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों ने हस्ताक्षर किए। इस जागरूकता अभियान का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, अजमेर द्वारा किया गया।

 मंडल निदेशक ने बताया कि उक्त जागरूकता रथ जिलें के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर विशेष आमजन पुरूषों, महिलाओं, स्कूलों, नरेगा महिलाओं एवं युवाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगा। इस अभियान के दौरान बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी जाएगी तथा साथ ही अभियान के तहत गांव-गांव जाकर संवाद किया जायेगा। अभियान के अन्तर्गत पेम्पलेट बांटे जाएंगे व सार्वजनिक स्थानों पर बाल विवाह मुक्त अभियान के बैनर चिपकाकर बाल विवाह मुक्त का सन्देश आमजन में प्रसारित किया जाकर जनसम्पर्क गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाएगा। जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाने के दौरान मंडल संरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण कुमार माली, राहुल दवे, सुरेश काला सहित जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News