-
☰
No image found.
राजस्थान: नागौर के सेवड़ी ग्राम सेवा शिविर का कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया निरीक्षण, योजनाओं का लाभ मिलने से ग्रामीणों में उत्साह
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राज्य सरकार के निर्देशानुसार नागौर तहसील की ग्राम पंचायत सेवड़ी में मंगलवार को ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निरीक्षण जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
विस्तार
राजस्थान: राज्य सरकार के निर्देशानुसार नागौर तहसील की ग्राम पंचायत सेवड़ी में मंगलवार को ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निरीक्षण जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में मौजूद ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली तथा उपस्थित अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । शिविर में 23 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया।कलेक्टर कुमार ने विभागवार स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की और आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राजस्व विभाग द्वारा शिविर में सात आपसी सहमति बंटवारे, धारा 136 के 15 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही करीब 50 वर्षों से लंबित राजस्व रिकॉर्ड की शुद्धि सहित अन्य आवश्यक संशोधन एवं शुद्धिकरण के कार्य भी मौके पर संपादित किए गए, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
पंचायती राज विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी गईं। कृषि विभाग की ओर से किसान रामेश्वर सारण को फार्म पॉण्ड निर्माण के लिए 90 हजार रुपये, सोलर प्लांट के लिए 1.50 लाख रुपये तथा प्याज भंडारण योजना के तहत 87,500 रुपये की सब्सिडी स्वीकृत की गई। वहीं पशुपालन विभाग द्वारा किसान करणीसिंह को दुधारू पशु पर 40 हजार रुपये की पशु बीमा सहायता प्रदान की गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिलने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा ।ग्रामीणों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार का आभार जताया।
शिविर में उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर, तहसीलदार नरसिंह टाक, ब्लॉक विकास अधिकारी अमित चौधरी, सभी विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
