Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ खिलाड़ियों को हर स्तर पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 26/02/2026 10:28:04 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 26/02/2026 10:28:04 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: युवा एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान के टीम प्लेयर्स और कोच के साथ व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों, कोच की समस्याएं सुनीं और स्पष्ट किया कि सरकार

विस्तार

राजस्थान: युवा एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान के टीम प्लेयर्स और कोच के साथ व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों, कोच की समस्याएं सुनीं और स्पष्ट किया कि सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने खिलाड़ियों से कहा कि यदि किसी प्रकार की परेशानी हो तो वे सीधे उनसे मिल सकते हैं। हर स्तर पर समस्याओं को सुना जाएगा और लिखित रूप में मिलने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा।

 कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कोच से कहा कि खिलाड़ियों को तैयार करते समय वे पूरी प्रतिबद्धता और मनोयोग के साथ काम करें। खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने के सुझाव देने और उन पर अमल करने पर भी जोर दिया गया। मुलाकात के दौरान कर्नल राज्यवर्धन  राठौड़ ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को न केवल प्रोत्साहन दे रही है, बल्कि सुविधाओं और व्यवस्थाओं को भी मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News