-
☰
राजस्थान: जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला कारागृह का किया निरीक्षण, बंदियों के भोजन की गुणवत्ता परखी
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सैशन न्यायाधीश रवि शर्मा के निर्देशन में जिला कारागृह कोटपूतली का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव
विस्तार
राजस्थान: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सैशन न्यायाधीश रवि शर्मा के निर्देशन में जिला कारागृह कोटपूतली का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डिम्पल जंडैल भी उपस्थित रही। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल में निरूद्ध बंदियों के मानवाधाकिरों की रक्षा, जेल परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेना और जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने विभिन्न बैरकों का दौरा किया और वहां स्वच्छता व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिये कि बदलते मौसम को देखते हुये बंदियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जायें। इस दौरान जेल के रसोई घर की जांच की गई। न्यायाधीश ने बंदियों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा। जेल में उपलब्ध दवाईयों के स्टॉक की जानकारी ली गई। उन्होंने बीमार बंदियों से व्यक्तिगत रूप से बात कर उनके उपचार के बारे में फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष द्वारा जेल अधीक्षक एवं उपस्थित स्टॉफ के साथ बैठक की गई। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने एवं बंदियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। न्यायाधीश द्वारा दो वर्ष से अधिक समय से कारावासरत कैदियों के प्रक्ररणों के संबंध में सूचना चाही गई एवं संबंधित न्यायालयों को इन प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये।