Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नागौर में पंचायतीराज चुनाव 2026 हेतु मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 26/02/2026 10:40:47 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 26/02/2026 10:40:47 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन बुधवार को किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित क

विस्तार

राजस्थान: पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन बुधवार को किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें मतदाता सूचियां उपलब्ध करवाई। जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर ने बताया कि जिले की 12 पंचायत समितियों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन संपन्न किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 12 पंचायत समिति हैं, जिसमें 347 ग्राम पंचायतें तथा 3429 वार्ड है। इसके लिए 1325 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 11 लाख 76 हजार 261 मतदाता है। उन्होंने बताया कि जिसमें 6 लाख 5 हजार 191 पुरुष मतदाता व 5 लाख 71 हजार 70 महिला मतदाता है। 

जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि विशेष अभियान के तहत जिले में 51 हजार 351 नाम नए जोड़े गए तथा 34 हजार 883 नाम हटाए गए हैं। इस दौरान उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए कहा कि आम जनता और राजनैतिक दलों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत की वार्डवार अंतिम मतदाता सूचियां ऑनलाइन उपलब्ध है जो वेबसाइट https://sec.rajasthan.gov.in/SE PDFDownload.aspx पर जाकर डाउनलोड की जा सकती है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News