-
☰
No image found.
राजस्थान: विधानसभा में पूर्व अध्यक्ष स्व. हरिशंकर भाभड़ा को दी गई पुष्पांजलि, लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए योगदान को किया याद
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: विधानसभा में गुरुवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय हरिशंकर भाभड़ा को उनकी जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय श्री हरिशंकर
विस्तार
राजस्थान: विधानसभा में गुरुवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय हरिशंकर भाभड़ा को उनकी जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय श्री हरिशंकर भाभड़ा ने अपने सार्वजनिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं एवं जनसेवा के उच्च आदर्शों का अनुकरणीय निर्वहन किया। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल 16 मार्च 1990 से 21 दिसम्बर 1993 तथा 30 दिसम्बर 1993 से 05 अक्टूबर 1994 के दौरान उन्होंने सदन की गरिमा, निष्पक्षता एवं संसदीय मर्यादाओं को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व जनप्रतिनिधियों एवं लोकसेवकों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा ने स्व. श्री हरिशंकर भाभड़ा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके पुत्र श्री सुरेन्द्र भाभडा व उनके पौत्र श्री गौरव भाभडा, उप सचिव श्री धर्मचन्द मिश्रा, श्रीमती इन्द्रा शर्मा, श्रीमती अलका दुआ, श्री सुनील अग्रवाल और प्रमुख अनुसंधान एवं सन्दर्भ अधिकारी श्री विनोद कुमार मिश्रा सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी स्व. श्री हरिशंकर भाभड़ा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला ने CM डैशबोर्ड व IGRS की समीक्षा की, खराब फीडबैक पर जताई नाराजगी
हरियाणा: महम में बीडीपीओ कार्यालय पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, 8 कर्मचारी गैरहाजिर मिले
हरियाणा: लुवास के शिक्षकों को कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नति, कुलपति ने सौंपे आदेश
हरियाणा: जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया आरोपी, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद
उत्तर प्रदेश: सड़क सुरक्षा जागरूकता की अनोखी मिसाल, मॉडिफाइड साइकिल से लोगों को दे रहे संदेश
