-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करें, एसपी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनपद में चल रहे पुलिस विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्माणाधीन परियोजनाओं की
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनपद में चल रहे पुलिस विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्माणाधीन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यों की गुणवत्ता तथा निर्धारित समयसीमा पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक देरी या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और यदि किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा हो तो उसका त्वरित समाधान कर कार्यों में तेजी लाई जाए।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के भवनों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का समय पर निर्माण होने से पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। समीक्षा बैठक में कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला ने CM डैशबोर्ड व IGRS की समीक्षा की, खराब फीडबैक पर जताई नाराजगी
हरियाणा: महम में बीडीपीओ कार्यालय पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, 8 कर्मचारी गैरहाजिर मिले
हरियाणा: लुवास के शिक्षकों को कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नति, कुलपति ने सौंपे आदेश
हरियाणा: जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया आरोपी, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद
उत्तर प्रदेश: सड़क सुरक्षा जागरूकता की अनोखी मिसाल, मॉडिफाइड साइकिल से लोगों को दे रहे संदेश
