-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नवागत पुलिस कप्तान का हुआ सम्मान, हिंदू युवा वाहिनी ने कानून व्यवस्था में सहयोग का दिया भरोसा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर रामपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक का हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर रामपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक का हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। संगठन के जिला अध्यक्ष सुमेश कुमार गुप्ता उर्फ शंभू भैया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन की ओर से जनहित, कानून व्यवस्था और सामाजिक समरसता बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी सदैव समाजहित, जनकल्याण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासन के साथ सकारात्मक समन्वय बनाकर कार्य करती रही है और भविष्य में भी इसी भावना के साथ सहयोग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है, जिसमें संगठन अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने नवागत पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। साथ ही अपराध नियंत्रण, जनसेवा और आमजन की सुरक्षा के लिए संगठन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी निरंजन लाल बंसल, जिला महासचिव डॉ. विजयपाल सिंह, संजीव चौधरी, विष्णु राजपूत, दिवाकर सैनी, सुमित कुमार सागर, पूजा रानी, ज्ञानेंद्र कुमार कश्यप सहित हिंदू युवा वाहिनी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला ने CM डैशबोर्ड व IGRS की समीक्षा की, खराब फीडबैक पर जताई नाराजगी
हरियाणा: महम में बीडीपीओ कार्यालय पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, 8 कर्मचारी गैरहाजिर मिले
हरियाणा: लुवास के शिक्षकों को कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नति, कुलपति ने सौंपे आदेश
हरियाणा: जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया आरोपी, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद
उत्तर प्रदेश: सड़क सुरक्षा जागरूकता की अनोखी मिसाल, मॉडिफाइड साइकिल से लोगों को दे रहे संदेश
