Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: बाड़मेर जिले के चौहटन में अवैध एमडी ड्रग लैब का भंडाफोड़

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Dunger Mal Rathy , Date: 24/02/2026 10:46:35 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Dunger Mal Rathy ,
  • Date:
  • 24/02/2026 10:46:35 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एनटीएफ ने बाड़मेर जिले के चौहटन बावड़ी कल्ला  के रोडियो का तला के रेतिलो धोरों में ड्रग्स की अवैध लैब का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहां से कच्चे माल से करीब

विस्तार

राजस्थान: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एनटीएफ ने बाड़मेर जिले के चौहटन बावड़ी कल्ला  के रोडियो का तला के रेतिलो धोरों में ड्रग्स की अवैध लैब का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहां से कच्चे माल से करीब 60 हजार खुराक एमडी ड्रग् बनाने की तैयारी थी। जिसकी अनुमानित कीमत 18 करोड़ है। 15 दिनों में तैयारी की जानी थी। इससे 60 हजार लोगों को नशे में धकेल सकती थी। एटीएस एवं एनटींएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया- बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र में संचालित एक अवैध सिंथेटिक ड्रग लैब का पर्दाफाश किया गया। कार्रवाई के दौरान भगाराम (26) पुत्र रिजुलाल निवासी रोहियों का तला बावड़ी कल्ला चौहटन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले शराब तस्कर था। फरारी में खर्च में डूबा। एमडी बनाने की फैक्ट्री शुरू करने का प्रयास किया।

सुनसान इलाके में चल रही थी फैक्ट्री एनटींएफ को सूचना मिली थी कि बाड़मेर के बावड़ी गांव के सुनसान धोरों में टीन शेड से बने एक कमरे में सिंथेटिक नशे की अवैध लैब संचालित की जा रही है। सूचना की तस्दीक के बाद टीम मौके पर पहुंची तो वहां संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। कमरे के बाहर केमिकल के ड्रम और उपकरण रखे हुए थे। टीम ने घेराबंदी की तो एक युवक मौके से भागने लगा, जिसे तुरंत पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान एमडी ड्रग बनाने में प्रयुक्त होने वाले केमिकल जैसे मिथाइल सल्फो मिथेन एमएनएस, टोल्यून, हाइड्रोक्लोराइड तथा कॉस्टिक सोडा बरामद किए गए। 18 करोड़ की एमडी बनाने की थी तैयारी प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जब्त कच्चे माल से लगभग 60 हजार खुराक एमडी ड्रग तैयार की जा सकती थी, जिसकी बाजार कीमत करीब 18 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह खेप 15 दिनों में तैयार की जानी थी। एक बार में इतनी मात्रा 60 हजार लोगों को नशे की गिरफ्त में धकेल सकती थी।

आईटीआई की, कॉम्पिटिशन की तैयारी करते-करते शुरू की शराब तस्करी आरोपी भगाराम 10वीं पढ़ाई करने के बाद बाड़मेर से आईटीआई की। लोकोपायलट बनने के लिए प्रतियोगी एग्जाम की तैयारी में जुट गया। दोस्त की शादी समारोह में शराब तस्कर बाबुलाल से जान पहचान हो गई। बाबुलाल शराब का बड़ा तस्कर था। पैसा कमाने का लालच में आकर बाबुलाल के ट्रक पर खलासी का काम किया। ट्रक में हरियाणा से सस्ती अवैध शराब भरकर राजस्थान के रास्ते गुजरात में शराब सप्लाई करने लगा।
एक चक्कर के 10-15 हजार कमाता था पूछताछ में बताया- शराब तस्करी में एक चक्कर पद 10 से 15 हजार रुपए कमाता था। इस दौरान पकड़े जाने पर एक साल रापर जेल में बंद रहा। जेल ही एक अन्य शराब तस्कर शैलेष से भगाराम की जान पहचान हुई। जेल से बाहर आकर लक्ष्मण देवासी के साथ शराब तस्करी का काम किया। शराब तस्करी में भगाराम के खिलाफ गुजरात, अहमदाबाद, विरमगांव, राणपुर में अवैध शराब तस्करी के 6 मामले दर्ज हुए।

पत्नी के जेवरात बेचे, दोस्त से 50 हजार रुपए लिए उधार फरारी काटने के दौरान सभी साथियों ने उसका साथ छोड़ दिया। घर का खर्चा चलाने के लिए पत्नी के गहने बचें। शराब तस्करी के पुराने दोस्त करीम से 50 हजार रुपए उधार लिए। करीम ने एमडी फैक्ट्री लगाने की बात कही। इस पर भगाराम राजी हो गया। शराब तस्करी छोड़ी, फिर देशी जुगाड़ से एमडी बनाने की तैयारी गिरफ्तार आरोपी भगाराम बाबडी  कला रोडियो का तला चौहटन, जिला बाड़मेर का रहने वाला है। वह पहले शराब तस्करी में शामिल रहा है।  गुजरात में उसके खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। जेल से बाहर आने के बाद उसने अधिक मुनाफे के लालच में सिंथेटिक ड्रग बनाने का काम शुरू किया।
 बताया जा रहा है कि वह अपने साथी के साथ मिलकर देसी जुगाड़ से एमडी तैयार करने की योजना बना रहा था।

10 दिन पहले लाया था एमडी बनाने का कैमिकल पूछताछ में सामने आया है कि 10-15 दिन हले आरोपी एमडी ड्रग बनाने का कैमिकल व उपकरण खरीदकर अपने खेत पर बने टीन शेड वाले कमरे में रख दिया। उसके साथी करीम ने देशी जुगाड़ बताया। शुरूआती पहले चरण में थे लेकिन एनएटीएफ ने छापा मार कर भंडाफोड़ दिया।
इस मौके पर पुलिस उप अधीक्षक अधिकारी अधिकारी जेठाराम जयपाल, चौहटन पुलिस थाना अधिकारी ललित किशोर भी मौके पर पहुंच गए थे।

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News