Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: भरतपुर में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक: ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति पर विशेष जोर

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Randheer Singh , Date: 23/02/2026 12:30:29 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Randheer Singh ,
  • Date:
  • 23/02/2026 12:30:29 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित

विस्तार

राजस्थान: जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित पेयजल परियोजनाओं की प्रगति, जल सेवा आंकलन, हर घर जल लक्ष्य एवं आगामी ग्रीष्मकालीन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।  जिला कलक्टर ने जल सेवा आंकलन में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने हेतु जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह को निर्देश दिए कि बयाना, नदबई एवं उच्चैन क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा ई-ग्राम पोर्टल पर डेटा अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पीएचईडी विभाग अपने विकास कार्यों एवं विभागीय परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन संबंधी प्रकरणों में संबंधित उपखंड अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र फॉलोअप करें, ताकि परियोजनाएं समय पर प्रारंभ हो सकें। 

उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
टीम गठित कर करें सर्वे- आगामी ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलक्टर ने खराब ट्यूबवेल, जल टंकियों की लीकेज, पम्पसेट आदि की जांच के लिए जिला स्तर पर टीम गठित कर सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में आमजन को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्व में ही पूर्ण रखी जाएं। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शेष पाइपलाइन कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा मोटर पम्पों की मरम्मत के प्रस्ताव तत्काल भेजने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पम्पसेटों को पुनः संचालित करने हेतु ग्राम पंचायत एवं विधायक निधि का उपयोग करने तथा आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों के सहयोग से मरम्मत कार्य कराने की बात कही। 

उन्होंने ग्राम पंचायत सलेमपुर खुर्द स्थित लीकेज टंकी के प्रकरण मेेें पीएचईडी अधीक्षण अभियंता को तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अछनेरा रोड की पाइपलाइन लीकेज तथा भरतपुर शहर में पाइपलाइन कार्य से क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने चंबल प्रोजेक्ट्स अधीक्षण अभियंता को चम्बल-धौलपुर-भरतपुर पेयजल परियोजना के अंतर्गत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में त्वरित मरम्मत हेतु व्यापक तैयारी रखना सुनिश्चित करें जिससे आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पडे। बैठक में हर घर जल प्रमाण पत्र, राजकीय विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल उपलब्धता, नल जल मित्रों की स्थिति, लंबित परियोजनाओं एवं निविदा प्रक्रिया पर भी विचार-विमर्श किया गया।
 बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राहुल सैनी, पीएचईडी अधीक्षण अभियंता नरेन्द्र कुमार वर्मा, चंबल प्रोजेक्ट्स अधीक्षण अभियंता हरीकिशन अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News