Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: झाबर सिंह खर्रा बने अखिल भारतीय स्वच्छता सेवा दल के मुख्य संरक्षक

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 24/02/2026 10:57:04 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 24/02/2026 10:57:04 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: सरकार में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को अखिल भारतीय स्वच्छता सेवा दल का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया है। टीम के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वायत्त शासन मंत्री श्री खर्रा को स्वच्छता सेवा

विस्तार

राजस्थान: सरकार में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को अखिल भारतीय स्वच्छता सेवा दल का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया है। टीम के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वायत्त शासन मंत्री श्री खर्रा को स्वच्छता सेवा दल के मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री ने स्वच्छता का संदेश देते हुए खाटू श्याम जी मंदिर मेले में पधारे सभी भक्तों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का आवाहन किया। यूडीएच मंत्री का स्वच्छता सेवा दल कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत-सम्मान किया। टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू माली ने बताया कि टीम पिछले 10 वर्षों से निरंतर सेवा कार्य कर रही है तथा इसमें 700 से अधिक स्वयंसेवक नि:स्वार्थ भाव से जुड़े हुए हैं। फागुन मेले पर 10 दिवसीय विशेष सेवा कार्य के साथ-साथ प्रति माह दशमी, एकादशी एवं द्वादशी पर भी टीम द्वारा नियमित स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। टीम का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है, ताकि धार्मिक स्थलों पर गंदगी न फैले और श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण प्राप्त हो।

टीम के संरक्षक महेश मीणा ने बताया कि टीम के समर्पित स्वयंसेवक बाबा के फागुन मेले में 216 घंटे लगातार स्वच्छता अभियान चलाते हुए रिंगस से लेकर बाबा श्याम प्रभु के मंदिर दरबार तक स्वच्छता का कार्य करेंगे। यह अभियान 10वां वार्षिक महाअभियान एवं 120वां मासिक स्वच्छता महाअभियान रहेगा। इस कार्य में मंदिर कमेटी, प्रशासन एवं स्थानीय निवासियों का विशेष सहयोग रहता है। टीम के संरक्षक माधव सिंह गहलोत, विधायक आगर मालवा मध्य प्रदेश ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि खाटू के कण-कण में सांवरा बसता है इसलिए सभी श्याम प्रेमियों को खाटू में गुटका, पान, बीड़ी, तंबाकू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खाटू को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर टीम की महासचिव आकांक्षा माली, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता,कंचन राघव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस दौरान मंत्री श्री खर्रा ने अखिल भारतीय स्वच्छता सेवा दल के प्रत्येक सदस्य के अथक परिश्रम, अनुशासन एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आप सभी ने स्वच्छता को केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवन मूल्य बनाकर देश के कोने-कोने तक इसका संदेश पहुंचाया है। टीम की नि:स्वार्थ सेवा से समाज में जागरूकता, स्वास्थ्य और स्वाभिमान का भाव मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन के संतुलन के साथ यह दल स्वच्छ और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राष्ट्र सेवा के इस पावन कार्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए “स्वच्छता ही सेवा” की भावना के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News