Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: वरिष्ठ पत्रकार की कथित अवैध हिरासत व मारपीट के विरोध में पत्रकार संगठन लामबंद, सीआईडी जांच की मांग

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 01/07/2026 11:27:24 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/07/2026 11:27:24 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जिले के रामगंजमंडी के वरिष्ठ पत्रकार राजू राठौर को अवैध हिरासत में रखने, उनके साथ मारपीट करने और झूठा मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की खिलाफ पत्रकारों में गुस्सा है।

विस्तार

राजस्थान: जिले के रामगंजमंडी के वरिष्ठ पत्रकार राजू राठौर को अवैध हिरासत में रखने, उनके साथ मारपीट करने और झूठा मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की खिलाफ पत्रकारों में गुस्सा है। इस मामले में जर्नलिस्टस एसोसिएशन ऑफ राजस्थान  कोटा शहर के अध्यक्ष संजय चौबीसा तथा प्रेस क्लब कोटा के महासचिव जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोटा रेंज आईजी के नाम उनके कार्यालय के पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। पत्रकारों ने ज्ञापन में बताया कि पत्रकार राजू राठौर द्वारा नगर पालिका के भ्रष्टाचार और सरकारी भूमि से जुड़े मामलों को उजागर करने के कारण स्थानीय प्रशासन और पुलिस रंजिश रख रहा था।

 9 जून 2026 को बिना किसी नोटिस, वैधानिक प्रक्रिया के 8-10 पुलिसकर्मी राजू राठौर के घर आए और जबरन खैराबाद चौकी ले गए, जहाँ उनके साथ मारपीट की गई। पूरे दिन अवैध हिरासत में रखने के बाद उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया, जो कि सुप्रीम कोर्ट की 'डी.के. बासु गाइडलाइंस' का गंभीर उल्लंघन है। ज्ञापन में मामले की जांच स्थानीय पुलिस के बजाय सीआईडी से करवाने, दोषी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। घटना के दिन पुलिस और चौकी के वीडियो फुटेज, रोजनामचा और कॉल डिटेल  सुरक्षित रखने की मांग की गई। पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।


Featured News