-
☰
राजस्थान: ऑपरेशन नीलकंठ नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ तस्कर की अवैध संपत्ति ध्वस्त
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: मृदुल कच्छावा (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला नागौर द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित सम्पति पर कार्यवाही करने हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री आशाराम चौधरी अतिरिक्त
विस्तार
राजस्थान: मृदुल कच्छावा (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला नागौर द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित सम्पति पर कार्यवाही करने हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर, सुश्री अदिति उपाध्याय आईपीएस (प्रोबे.) सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत नागौर के निकटतम सुपरविजन में श्री रामनारायण भंवरिया निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना खींवसर मय टीम एवं तहसीलदार खीवसर के आदेशानुसार गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त रहा है । मुलजिम भोपालराम बिश्नोई पुत्र खम्माराम उर्फ खम्मूराम जाति विश्नोई उम्र 31 साल निवासी विश्नोईयों की ढाणी, पांचलासिद्धा पुलिस थाना खींवसर जिला नागौर के सरहद विश्नोईयों की ढाणी पांचलासिद्वा में मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध सम्पत्ति से बने मकान के दो कमरे एवं बड़े एरिया में बने बैठक हॉल, बड़ी चार दिवारी, एक बडा पानी का टांका को नियमानुसार पूर्ण कानूनी कार्यवाही के तहत पुलिस एवं प्रशासन द्वारा तोड़ा गया।
मुलजिम भोपालराम बिश्नोई पुत्र खम्माराम उर्फ खम्मूराम जाति विश्नोई उम्र 31 साल निवासी विश्नोईयों की ढाणी, पांचला सिद्धा पुलिस थाना खींवसर जिला नागौर आरोपी लम्बे समय से अवैध मादक पदार्थ तस्करी करता है, जिसके विरूद्ध विभिन्न थानों में 15 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी के विरूद्ध प्रकरणों का विवरण निम्नानुसार है भोपालराम बिश्नोई पुत्र खम्माराम उर्फ खम्मूराम जाति विश्नोई उम्र 31 साल निवासी विश्नोईयों की ढाणी, पांचला सिद्धा पुलिस थाना खींवसर जिला नागौर का आपराधिक रिकॉर्ड निम्नांनुसार है।