Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: बाबा मुक्तेश्वरपुरी जी महाराज जन्मोत्सव पर ‘रन फॉर बाबा’ प्रतियोगिता आयोजित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 23/02/2026 11:12:47 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 23/02/2026 11:12:47 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धारौली में  11वी सदी के प्रसिद्ध संत बाबा मुक्तेश्वरपुरी जी महाराज, कोसली की जन्मोत्सव -

विस्तार

राजस्थान: जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धारौली में  11वी सदी के प्रसिद्ध संत बाबा मुक्तेश्वरपुरी जी महाराज, कोसली की जन्मोत्सव - स्मृति के उपलक्ष्य पर सेकंड रन फॉर बाबा मुक्तेश्वरपुरी जी महाराज कार्यक्रम का आयोजन बाबा रामदास जी महाराज, महंत, प्राचीन शिव मंदिर, कोसली की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन हुआ I कार्यक्रम में समाजसेवी व शिक्षाविद सुखबीर जाखड़ जी, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मुख्य अतिथि  रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन और मेहनत व लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। 


समाजसेवी एडवोकेट  रिंकू कोसलिया जी,  सिविल कोर्ट कोसली विशिष्ट अतिथि 1 व यूट्यूब इन्फ्लुएंसर व सामाजिक कार्यकर्ता 16 बार के रक्तदानी योगेश कुमार जाखड जी, विशिष्ट अतिथि 2 के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए ।  माननीय सतीश कुमार जी, हेडमास्टर,  शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धारौली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कक्षा पांचवी व छठी  के विद्यार्थियों की 400 मीटर की दौड़ में सोनिया ने प्रथम आकर 1200 रुपये की कॉपी, पेन व पेंसिल का ईनाम जबकि कोमेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके 600 रुपये की कॉपी, पेन व पेंसिल का ईनाम जीता ।
कक्षा तीसरी व चौथी की 200 मीटर की दौड़ में यश ने प्रथम प्राप्त करके 1000 रुपये का ईनाम जबकि दिव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके 500 रुपये का ईनाम जीता ।
कक्षा पहली व दूसरी के विद्यार्थियों की 100 मीटर की दौड़ में दक्ष ने प्रथम प्राप्त करके 700 रुपये का ईनाम जबकि व मोहित ने द्वितीय स्थान पर आकर  400 रुपये का ईनाम जीता ।

23वी बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली ने बताया कि 1.शिक्षाविद सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स  2.समाजसेवी एडवोकेट रिंकू कोसलिया जी  सिविल कोर्ट कोसली 3.युद्धवीर सिंह लांबा,अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति 4.शिक्षा व समाजसेवा को समर्पित  मास्टर सतीश यादव जी भाकली 5.कोसली रेलवे स्टेशन से नाहड रोड पर सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर प्रो. सोनू कुमार धारौली 6. जोगिंद्र सिंह जी, ईसा ग्रुप आदि ने अपनी ईमानदारी व मेहनत से कमाया नेक धन के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News