Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: बोर्ड परीक्षा सेंटर से छात्र का अपहरण, परीक्षा हॉल के बरामदे से उठा ले गए बदमाश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Dunger Mal Rathy , Date: 23/02/2026 11:27:23 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Dunger Mal Rathy ,
  • Date:
  • 23/02/2026 11:27:23 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: विद्यालय का नियमित विद्यार्थी प्रकाश पुत्र अमेदराम का विद्यालय परीक्षा हॉल के बरामदे से 8 : 05 मिनिट पर 3-4 लोगों द्वारा अपहरण कर सुनसान जगह पर बेहरेमी से मारपीट कर सड़क किनारे फेंक दिया,, विद्यालय परिसर

विस्तार

राजस्थान: विद्यालय का नियमित विद्यार्थी प्रकाश पुत्र अमेदराम का विद्यालय परीक्षा हॉल के बरामदे से 8 : 05 मिनिट पर 3-4 लोगों द्वारा अपहरण कर सुनसान जगह पर बेहरेमी से मारपीट कर सड़क किनारे फेंक दिया,, विद्यालय परिसर से विद्यार्थी को अपहरण कर ले जा रहे लोगों का वीडियो भी हो रहा है वायरल। सवाल यह है कि बोर्ड परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से पहले विद्यालय का गेट आधा घण्टे पहले ही लॉक हो जाता है  और विद्यार्थी या अन्य किसी की भी अनुमति नही होती।  लेकिन केंद्राधीक्षक द्वारा मुख्य गेट को लॉक नही किया गया जो वीडियो में बच्चे को गेट से बाहर लेकर जा रहे दिखाई दे रहे है,,  सवाल यह भी विद्यालय में परीक्षा केंद्राधीक्षक सहित विद्यालय में अध्यापक स्टाफ मौजूद लेकिन किसी ने विद्यार्थी को छुड़ाने की नही दिखाई जहमत।

विद्यार्थी को अपहरण की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग भी पहुंचे विद्यालय लेकिन तबतक अपहरण कर गाड़ी में लेकर बदमाश भाग निकले। विद्यालय परिसर में फिल्मी अंदाज में 3-4 लोग पहुंचे और विद्यार्थी को मारपीट करते हुए अपहरण कर ले भागे। विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर एग्जाम बोर्ड द्वारा सम्पूर्ण वीडियो ग्राफी परीक्षा पूर्व आधा घण्टे पहले शुरू की जाती है जो वीडियो ग्राफर ने रिकॉर्ड की या नही यह भी बड़ा सवाल है,,  विद्यालय के परीक्षा हॉल में परीक्षा देने जा रहे विधार्थी को बरामदे से ही बदमाशों ने पकड़ कर घसीटते हुए लेकर गए , विद्यार्थी के चम्पल वन्ही बरामदे में ही रह गए।  घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और निजी साधन से विद्यार्थी को चौहटन हॉस्पिटल लाया गया जंहा से प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर बीजराड़ पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज को बीजराड़ वापिस लौटी।

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News