-
☰
No image found.
राजस्थान: 10 दिन से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण, खराब ट्यूबवेल से इंसान और गौवंश बेहाल; जलदाय विभाग पर लापरवाही के आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: दस दिन से पेयजल का संकट झेल रहे ग्रामीण जलदाय विभाग के अधिकारी नहीं सुन रहे जनता की पुकार आवारा पशु गौवंश पानी के अभाव में तोङ रहे हैं दम सेङवा/उपखंड मुख्यालय के करीब राजस्व गांव ढेम्बा में स्थित जलदाय विभाग का
विस्तार
राजस्थान: दस दिन से पेयजल का संकट झेल रहे ग्रामीण जलदाय विभाग के अधिकारी नहीं सुन रहे जनता की पुकार आवारा पशु गौवंश पानी के अभाव में तोङ रहे हैं दम सेङवा/उपखंड मुख्यालय के करीब राजस्व गांव ढेम्बा में स्थित जलदाय विभाग का टयुबवैल दस दिनों से बन्द है मोटर खराब हो जाने के कारण पेयजल का संकट पैदा हो चुका है आग उगलती गर्मी में आवारा पशु तङप तङप कर मर रहे हैं और आमजन परेशान हैं विभाग के अधिकारियों के सुस्त रवैये से ग्रामीणों में रोष है कि आखिर जलदाय विभाग किस वजह से हमें प्यासे मरने को बेताब है आखिर एन सी समाचार के रिपोर्टर ने वहां जाकर जलदाय विभाग के अभियंता से बात की तो व्यवस्था दुरूस्त करने का आश्वासन दिया हालांकि इस वादे पर कितना खरा उतरेंगे यह तो समय ही बताएगा आम जनता को तो यह भी जानकारी नहीं है कि कार्यालय कहां है और कौन जिम्मेदार अधिकारी है फिलहाल तो आग उगलती गर्मी में में जनता परेशान है। जलदाय विभाग के अभियंता ने बताया है कि मोटर खराब हुए तीन दिन हुए हैं बाकी टयुबवेल को 1-2दिन में ठीक कर दिया जायेगा।
