-
☰
उत्तर प्रदेश: भट्ठा मजदूर का 14 वर्षीय बेटा लापता, सामान लेने गया किशोर नहीं लौटा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ क्षेत्र में एक भट्ठा मजदूर का 14 वर्षीय बेटा लापता हो गया है। दुकान से सामान लेने गया किशोर वापस नहीं लौटा, जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर किशोर
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ क्षेत्र में एक भट्ठा मजदूर का 14 वर्षीय बेटा लापता हो गया है। दुकान से सामान लेने गया किशोर वापस नहीं लौटा, जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी हैफरीदपुर थाना क्षेत्र के गोटिया निवासी निजामुद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ ग्राम जोखनपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। उनके बेटे वसीम (14) को 19 फरवरी को दुकान से सामान लेने भेजा गया था, लेकिन वह तब से घर नहीं लौटा निजामुद्दीन और उनके परिवार ने वसीम की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शीशगढ़ पुलिस से संपर्क किया। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और किशोर का पता लगाने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है।