Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: Greater Noida में 20 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म आवंटन पत्र

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , Date: 25/02/2026 03:18:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Deepak Yadav(UP) ,
  • Date:
  • 25/02/2026 03:18:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से निर्मित वेंडिंग जोन में 20 वेंडरों को प्लेटफॉर्म आवंटित कर दिए गए हैं। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह की मौजूदगी में इ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से निर्मित वेंडिंग जोन में 20 वेंडरों को प्लेटफॉर्म आवंटित कर दिए गए हैं। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह की मौजूदगी में इन वेंडरों को आवंटन पत्र सौंपा। विधायक ने कहा कि प्राधिकरण के इस पहल से जरूरतमंदों को अपने परिवार के भरण-पोषण का जरिया मिल गया है और दूसरे प्लेटफॉर्म मिल जाने से ये वेंडर रोड के किनारे रेहड़ी नहीं लगाएंगे, जिससे ट्रैफिक की समस्या भी दूर होगी।
दरअसल, ग्रेटर प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने रेहड़ी-पटरी वालों को रोजी-रोटी कमाने के लिए मुकम्मल प्लेटफॉर्म देने मकसद से सेक्टर अल्फा टू, बीटा वन व टू, सेक्टर-36, ओमीक्रॉन वन ए व 3, ज्यू-2 व 3, गामा टू, डेल्टा वन व थ्री, पाई-1 व 2 कुल 769 प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। प्राधिकरण ने अब इनका आवंटन शुरू कर दिया है। दादरी विधायक ने मंगलवार को  20 पात्र आवंटियों को आवंटन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि वेंडरों को रोजी-रोटी कमाने की मुकम्मल जगह मिल गई है। 

प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में चयनित पात्र आवंटियों में से 109 को प्लेटफार्म देने का निर्णय लिया गया, लेकिन इन पात्र आवंटियों के नामों पर भी आपत्ति आ रही थी। प्राधिकरण ने पूरी पारदर्शिता बरतते हुए सभी एसीईओ की एक समिति से दोबारा वेरिफिकेशन कराया गया, जिसमें से पहले फेज में 20 आवंटियों को प्लेटफार्म देने का निर्णय लिया गया। ये 20 प्लेटफार्म अल्फा टू, बीटा टू और सेक्टर-36 में दिए गए हैं। बता दें, कि इन वेंडिंग जोन में प्लेटफॉर्म के साथ ही शेड भी बनाए गए हैं। बिजली-पानी, शौचालय आदि के भी इंतजाम किए गए हैं। इनको जगह देने के बाद जैसे-जैसे और भी वेंडिंग जोन बनते जाएंगे, वैसे-वैसे पात्रों को दिए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह का कहा है कि जिन सेक्टरों में सभी निर्मित वेंडिंग जोन आवंटित हो जाएंगे, उसके बाद ट्रैफिक की समस्या को ध्यान में रखते हुए उसे नो वेंडिंग जोन घोषित किया जाएगा। वेंडिंग जोन में प्लेटफॉर्म आवंटन के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम भी मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News