Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के फतेहपुर में दिनदहाड़े पशु व्यापारी से ₹5 लाख की लूट, बदमाश फरार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , Date: 25/02/2026 03:59:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: sanavvr ,
  • Date:
  • 25/02/2026 03:59:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े पशु व्यापारी से 5 लाख की लूट को अंजाम देकर बदमाश फरार। आज दिनांक 25/ 2 /2026 को थाना फतेहपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रजापुर निवासी एक पशु

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े पशु व्यापारी से 5 लाख की लूट को अंजाम देकर बदमाश फरार। आज दिनांक 25/ 2 /2026 को थाना फतेहपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रजापुर निवासी एक पशु व्यापारी के साथ लूट की सूचना प्राप्त हुई। जानकारी मिली कि पशु व्यापारी अपने ड्राइवर के साथ गाड़ी में पशु पीठ जा रहे थे, तभी ग्राम राजापुर के पास एक मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी बाइक रोकी और उनकी गाड़ी रोक ली उसके बाद दूसरी मोटरसाइकिल पर तीन बदमाश और पीछे से 

आए बदमाशों ने डरा धमका कर व्यापारी से लगभग रू 5 लख रुपए की नकदी लूट ली और फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना फतेहपुर पुलिस स्वाट और सर्विलेंस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और चक्र से संकलन किये।    प्रकरण में वादी की तहरीर पर थाना फतेहपुर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जिसके चलते थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा कुछ संदिग्धों को हिरासत मैं लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन द्वारा जानकारी प्राप्त कराई गई


Featured News