-
☰
उत्तर प्रदेश: 16 मार्च से शुरू होंगी यूपी के प्राइमरी स्कूलों की परीक्षाएं, 1.52 करोड़ छात्र होंगे शामिल
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: .32 लाख परिषदीय विद्यालयों के 1.52 करोड़ विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च 2026 से शुरू होंगी. इसका परिणाम 30 मार्च को अभिभावकों की उपस्थिति में जारी किया जाएगा. बेसिक शिक्षा विभाग की ओ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: .32 लाख परिषदीय विद्यालयों के 1.52 करोड़ विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च 2026 से शुरू होंगी. इसका परिणाम 30 मार्च को अभिभावकों की उपस्थिति में जारी किया जाएगा. बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 20 मार्च के बीच आयोजित की जाएं गी. परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार कराकर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को दिया जाएगा. बीएसए इसका मुद्रण कराकर विद्यालयों में वितरण करा एंगे. कक्षा 1 की वार्षिक परीक्षा मौखिक होगी. कक्षा 2 से 5 की परीक्षा लिखित व मौखिक दोनों माध्यम से होगी. दो और तीन में इसका अधिभार 50- 50 फ़ीसदी होगा. वहीं कक्षा 4 व 5 में क्रमशः 70 व 30 का होगा. लिखित परीक्षा 50 नंबर की होगी. लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी जबकि मौखिक परीक्षा के लिए प्रधानाध्यापक आवश्यकता अनुसार समय तय करेंगे. बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने निर्देश दिया है कि मूल्यांकन कार्य शु चितापूर्ण तरीके से कराते हुए 30 मार्च 2026 को परीक्षा फल घोषित किया जाएगा. रिपोर्ट कार्ड विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में दिया जाएगा।