Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरगंज में स्कूल गई तीन छात्राएं लापता: परिजनों ने FIR दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 25/02/2026 03:47:43 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 25/02/2026 03:47:43 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय छात्रा, जो कक्षा 11 में पढ़ती है, सोमवार सुबह करीब 9:20 बजे स्कूल के लिए घर से निकली थी। वह स्कूल नहीं पहुंची। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय छात्रा, जो कक्षा 11 में पढ़ती है, सोमवार सुबह करीब 9:20 बजे स्कूल के लिए घर से निकली थी। वह स्कूल नहीं पहुंची। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, उसे अपनी कक्षा की दो अन्य सहेलियों के साथ देखा गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि तीनों छात्राएं स्कूल जाने के बजाय अपनी एक सहेली के घर पहुंचीं। वहां उन्होंने कपड़े बदले और फिर किसी अज्ञात स्थान के लिए निकल गईं। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने थाने में पुलिस को सूचना दी
पुलिस को दी गई। 

 तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि लगभग तीन महीने पहले भी ये तीनों सहेलियां बिना बताए घर से चली गई थीं। उस समय वे स्कूल की छुट्टी के समय तक वापस लौट आई थीं। इस बार देर रात तक घर न लौटने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है
मीरगंज पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस छात्राओं के मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि उनके ठिकाने का पता लगाया जा सके। सूत्रों के अनुसार, पुलिस उस किशोरी से भी पूछताछ कर रही है जिसके घर तीनों सहेलियों ने कपड़े बदले थे मीरगंज इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि पुलिस की कई टीमें छात्राओं की तलाश में जुट गई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उन्हें जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। 


Featured News