Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में सर्पदंश से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 02/07/2026 10:31:56 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/07/2026 10:31:56 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7 बजे मीरपुर निवासी सोहन यादव की पत्नी निर्मला यादव (50) घर में भोजन बनाने जा रही थीं। अंधेरा होने के कारण वह दरवाजे पर बैठे सांप को देख नहीं पाईं और उनका पैर उस पर पड़ गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7 बजे मीरपुर निवासी सोहन यादव की पत्नी निर्मला यादव (50) घर में भोजन बनाने जा रही थीं। अंधेरा होने के कारण वह दरवाजे पर बैठे सांप को देख नहीं पाईं और उनका पैर उस पर पड़ गया। सांप ने तुरंत उनके पैर में काट लिया। महिला की चीख सुनकर पति सोहन यादव अंदर भागे, लेकिन तब तक सांप वहां से जा चुका था। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में महिला को अकावस पट्टी भीतरी स्थित अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए देर रात वाराणसी रेफर कर दिया।

परिजन एम्बुलेंस से निर्मला यादव को वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वाराणसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका निर्मला यादव के चार बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ा बेटा मुलायम (30 वर्ष) और एक बेटी विवाहित हैं। दो छोटे बेटे मुकेश (25 वर्ष) और राकेश (21 वर्ष) अभी अविवाहित हैं। घटना के समय घर पर केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। बुधवार सुबह मां की मौत की खबर सुनकर जब सभी बच्चे घर पहुंचे, तो परिवार में गहरा शोक संकट छा गया है और परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। 


Featured News