Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हमीरपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस में 80 शिकायतें, 8 का मौके पर निस्तारण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Dinesh Kumar , Date: 23/02/2026 12:23:07 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Dinesh Kumar ,
  • Date:
  • 23/02/2026 12:23:07 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी व तहसील न्यायालय का किया निरीक्षण हमीरपुर (राठ)। शुक्रवार 21 फरवरी 2026 को तहसील राठ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी व तहसील न्यायालय का किया निरीक्षण हमीरपुर (राठ)। शुक्रवार 21 फरवरी 2026 को तहसील राठ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से कुल 80 शिकायतें प्राप्त हुईं। प्राप्त शिकायतों में पुलिस विभाग (06), विद्युत विभाग (06), नगर पालिका राठ (09), कृषि विभाग (01), समाज कल्याण विभाग (06), पूर्ति निरीक्षक राठ (03), विकास विभाग (04), स्वास्थ्य विभाग (03), नजूल (01), जल संस्थान (01), नगर विभाग (01) तथा राजस्व विभाग (39) की शिकायतें शामिल रहीं।

इनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मत्स्य पालन से जुड़े दो पट्टेदारों—रामकुमार पुत्र हरिलाल निवासी ग्राम बरूटा तथा श्री समाजान पुत्र फूलसिंह निवासी ग्राम कुलेहटा—को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News