-
☰
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में 60 वर्षीय स्कूल संचालक 28 वर्षीय टीचर संग नेपाल भागकर रचाई शादी, परिवार की तहरीर पर FIR दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर जिले के औराई इलाके में एक प्राइवेट स्कूल के60 वर्षीय संचालक राकेश शाह ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर शाइस्ता परवीन के साथ घर से भाग कर शादी कर ली। वो भी नेपाल जाकर,अब
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर जिले के औराई इलाके में एक प्राइवेट स्कूल के60 वर्षीय संचालक राकेश शाह ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर शाइस्ता परवीन के साथ घर से भाग कर शादी कर ली। वो भी नेपाल जाकर,अब इस अनोखी जोड़ी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है, वहीं शाइस्ता के परिवार ने राकेश पर गंभीर आरोप लगाते हुए,FIR दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक, राकेश शाह औराई में एक प्राइवेट स्कूल चलाते हैं, शाइस्ता परवीन उसी स्कूल में टीचर थीं, साथ काम करते करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया,18 फरवरी को दोनों अचानक लापता हो गए, चर्चा है कि दोनों ने सरहद पार नेपाल जाकर मन्दिर में भगवान को साक्षी मानकर एक दूसरे को वरमाला पहनाई। वहीं शाइस्ता परवीन के भाई ने औराई थाने में तहरीर देकर प्राथमिकता दर्ज कराई।भाई का कहना है कि राकेश शाह ने उनकी बहन को शादी और धर्म परिवर्तन करने की नियत से अगवा किया है, पुलिस को दी गई शिकायत में राकेश शाह की पत्नी और बेटी समेत 7 लोगों को नामजद किया गया है।