Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जंगीपुर में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 24/02/2026 10:35:37 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 24/02/2026 10:35:37 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जंगीपुर थाना अंतर्गत ग्राम बघोळ के मुसाफिर बिन्द अपने घर से साइकिल द्वारा बाजार करने के लिए जंगीपुर आए थे जंगीपुर मंडी के बगल में गाजीपुर मऊ रोड पर अचानक मऊ की तरफ से आ रही फोर व्हीलर गाड़ी ने उनको

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जंगीपुर थाना अंतर्गत ग्राम बघोळ के मुसाफिर बिन्द अपने घर से साइकिल द्वारा बाजार करने के लिए जंगीपुर आए थे जंगीपुर मंडी के बगल में गाजीपुर मऊ रोड पर अचानक मऊ की तरफ से आ रही फोर व्हीलर गाड़ी ने उनको जोरदार टक्कर मार दी वह मौके पर गिर गए और उनके सिर के ऊपर फोर व्हीलर गाड़ी उनको मसलती हुई चली गई जिससे उनका सर एकदम खराब हो गया और काफी सारा ब्लड गिरने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई मुसाफिर बिना की चार लड़की और तीन लड़के हैं एक्सीडेंट की सूचना पाकर उनके परिवार के लोग मौके पर उपस्थित हो गए और रोने चिल्लाने लगे काफी चिल्लाहट सुनकर पूरी बाजार के लोग भी इकट्ठा हो गए थे सारे गांव के लोग इकट्ठा हो गए और पूरी बाजार के लोग इकट्ठा होकर रोड को पूरा जाम कर दिए जिससे आवा गमन तीन से चार घंटा प्रभावित रहा यह घटना शाम के 4:45 मिनट के लगभग की है और यह जाम 8:30 बजे रात तक शव रोड पर पड़े रहने से लग रहा। 

जो मौके पर एक्सीडेंट की सूचना पाकर थाना प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी अपनी पूरी फोर्स के साथ पहुंच गए चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए और जाम और कटाने का काफी प्रयास किये लेकिन गांव और अन्य लोग बिच रोड पऱ सव के पास से हटने का नाम नहीं ले रहे थे फिर पुलिस द्वारा शासन को एक्सीडेंट की सूचना देकर राजस्व विभाग को मौके पऱ बुलाया गया बड़े अधिकारी कही पऱ गये हुई थे तो तहसीलदार  मौके पर उपस्थित हो गए इसके बाद सीओ सेंगर साहब भी  मौके परसुचना पाकर उपस्थित हो गए तथा मृतक परिवार के लोगों ने डीएम साहब की मांग करने लगे उसके बाद उप जिलाधिकारी रवीश गुप्ता मौके पर उपस्थित हो गए। 

एक से डेढ़ घंटा सभी लोगों के समझाने के बाद मृत परिवार लोगों की मांग मुआवजे और सुबह 8:00 से रात 8:00 तक 12 घंटा बड़ी गाड़ियों के बंद करने की मांग पऱ उपजिलाधिकारी  तहसीलदार राजस्व निरीक्षक सीईओ थाना प्रभारी चौकी प्रभारी ने आपस में समंजस बनाकर लिखित दिए कि हम लोग पूरी मदद करेंगे आप लोग आगे की कानूनी कार्रवाई करने के लिए हमें अवसर दें और इस मृत शरीर को पीएम के लिए भेजने के लिए हमें आज्ञा दें फिर लिखित पाकर मृत परिवार के लोग राजस्व और पुलिस विभाग को सव सौप दिए और और  पुलिस विभाग द्वारा मुसाफिर बिन्द के मृत सव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया गाड़ी की तलाश जारी है और पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News