-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पकड़ी बाजार में भक्ति का सैलाब, हनुमान मंदिर पर भव्य हवन, भंडारा व रात्रि जागरण हुआ संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संकट मोचन हनुमान मंदिर पर दशम बालाजी सवामनी हवनोत्स्व एवं भव्य भंडारे के साथ साथ रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। मंगलवार को सवामनी हवनोत्स्व के सुगंध से पकड़ी बाजार महकता रहा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संकट मोचन हनुमान मंदिर पर दशम बालाजी सवामनी हवनोत्स्व एवं भव्य भंडारे के साथ साथ रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। मंगलवार को सवामनी हवनोत्स्व के सुगंध से पकड़ी बाजार महकता रहा। बताते चलें बालाजी से इतनी भाव मयी उपस्थिति देखी गई कि विशाल भंडारा के कार्यक्रम वाले दिन श्री बालाजी सेवा समिति पकड़ी बाजार के सभी सदस्यों द्वारा आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अपने अपने प्रतिष्ठान को विराम दिया गया तथा पूरी सक्रियता के साथ भंडारे को सम्पन्न करवाने में योगदान दिया गया। एक तरफ संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए आतुर भक्त दूसरे तरफ बालाजी के भजनों को सुनने के लिए भारी भीड़ तो वहीं तीसरे तरफ भंडारे के प्रसाद को ग्रहण करने के लिए 11 पंक्तियों में बैठे भक्तो का नजारा देखते बन रहा था। बालाजी सेवा समिति के कार्यकर्त्ता भी पूरी तन्मयता के साथ लगे हुए दिखाई दिए बालाजी के भजनों का गुणगान सुदूर अंचलों से आये हुए गायक कलाकारों की उपस्थिति में एक नई ऊर्जा देखने को मिली लखवीर सिंह लखा की आवाज में कई भजन भक्तों को सुनने को मिला। एन सी आर समाचार दीपक कौशल की उपस्थिति में जानकारी साझा की जा रही है। दिनाँक 05 मार्च को भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों भक्तो ने सम्मिलित होकर गाजे बाजे के साथ नृत्य करते हुए कार्यक्रमको सम्पन्न करवाया। तरबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्री धर पाठक व भानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज उपेंद्र यादव की पूरी टीम ने बखूबी भंडारे के समापन तक प्रशासनिक मोर्चा कुशलता से संभाला जिसकी प्रशंसा की जा रही है। 7 अप्रैल मंगलवार को सवामनी हवनोत्स्व का कार्यक्रम, विशाल भंडारा एवं रात्रि जागरण का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से किया गया।
बालाजी की धुन इस कदर भक्ति छा गई कि पूरा बाजार राम मय एवं बालाजी मय हो उठा। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम पूरे पकड़ी बाजार में माँ वाराही देवी एवं बराह भगवान के जयकारे के साथ साथ बालाजी के जयकारे लगाते हुए प्रसाद ग्रहण करवाए जा रहे थे।
8 अप्रैल को प्रातः 5 बजे छप्पन भोग महाप्रसाद वितरण किया गया। बालाजी सेवा समिति पकड़ी बाजार के कार्यकर्ताओ के नेतृत्व में यह विशाल भंडारा सम्पन्न करवाया गया। रात्रि जागरण में सुदूर अंचलो से आकर कलाकारों ने भक्तों का मन मोह लिया भक्त इस तरह भाव विभोर हो उठे कि जागरण पंडाल में उपस्थित सभी भक्त थिरकने पर मजबूर हो गए।
भजन सम्राट धर्मेंद्र पंडित व अन्य कलाकारों ने बालाजी के भजनों से सभी भक्तों का मन मोह लिया। भंडारे वाले दिन प्रातः 5 बजे से 51 सदस्यों द्वारा सुन्दर काण्ड पाठ भी किया गया। इस दौरान श्री बालाजी सेवा समिति व समस्त ग्राम वासी भक्त जन उपस्थित रहे।
Delhi Robbery News: लूट की कोशिश हुई नाकाम, कारोबारी की बहादुरी देख बदमाशो ने घुटने टेके
उत्तर प्रदेश: यमुना में नाव हादसा, 10 शव हुए बरामद, राहत व बचाव कार्य अभी भी जारी
उत्तराखंड: सिंधी पंचायत द्वारा आज 10 अप्रैल सिंधी भाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया
उत्तर प्रदेश: थाना सुनगढ़ी में समाधान दिवस, डीएम व एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं
