-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक, पूर्व सैनिकों की सस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण कराने एवं शासन द्वारा सैनिकों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं का पात्र सैनिकों तक शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक की
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण कराने एवं शासन द्वारा सैनिकों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं का पात्र सैनिकों तक शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों के सम्मुख आ रही समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व सैनिकों ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को भूमि विकास, ग्राम की सड़कों की मरम्मत, जलभराव की समस्या, पुलिस, बैंक से ऋण, पेंशन, शिक्षा, आर्थिक अनुदान, रोजगार, स्वास्थ सेवाओं सम्बन्धी समस्या तथा अन्य समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि पूर्व सैनिकों की आज जो समस्या प्राप्त हुयी है। उनका निस्तारण समयबद्धता के आधार पर करते हुये रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा सैनिकों के हितार्थ जो जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, उनका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करते हुए पात्र सैनिकों तक शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने की कार्रवाई करें, ताकि जनपद का कोई भी पात्र सैनिक योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी गौतम बुद्ध नगर कैप्टन (आई.एन.) राम प्रवेश सिंह, (अ0प्रा0), पुलिस व सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों सहित पूर्व सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारी व पूर्व सैनिकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Delhi Robbery News: लूट की कोशिश हुई नाकाम, कारोबारी की बहादुरी देख बदमाशो ने घुटने टेके
उत्तर प्रदेश: यमुना में नाव हादसा, 10 शव हुए बरामद, राहत व बचाव कार्य अभी भी जारी
उत्तराखंड: सिंधी पंचायत द्वारा आज 10 अप्रैल सिंधी भाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया
उत्तर प्रदेश: थाना सुनगढ़ी में समाधान दिवस, डीएम व एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं
