-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिले में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने किया राजकीय महिला आईटीआई का किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिले में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने 11अप्रैल को विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम लैबुड़वा में निर्माणाधीन राजकीय महिला आईटीआई का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता जताई
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिले में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने 11अप्रैल को विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम लैबुड़वा में निर्माणाधीन राजकीय महिला आईटीआई का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता जताई और मई 2026 तक कार्य पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए, ताकि अगस्त 2026 से कक्षाओं का संचालन किया जा सके। इससे बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।
थाना समाधान दिवस में सुनी गई शिकायतें थाना ललिया व थाना हरैया में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी बलरामपुर व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार जी बलरामपुर द्वारा फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। जिलाधिकारी ने शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि किसी निर्दोष को न्याय मिल सके और अपराधियों को उनके कर्मों का फल मिले।
