-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: आबकारी नीति 2026-27 के तहत ई-लॉटरी, 30 दुकानों का आवंटन; 28 करोड़ राजस्व हुए प्राप्त
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ई-लॉटरी के माध्यम से 30 दुकानों के व्यवस्थापन से लगभग 28 करोड़ राजस्व हुआ प्राप्त जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में आबकारी नीति 2026-27 के प्राविधानानुसार प्रथम चरण की ई-
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ई-लॉटरी के माध्यम से 30 दुकानों के व्यवस्थापन से लगभग 28 करोड़ राजस्व हुआ प्राप्त जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में आबकारी नीति 2026-27 के प्राविधानानुसार प्रथम चरण की ई-लॉटरी के उपरांत अवशेष देशी मदिरा की 01 दुकान, मॉडल शॉप की 04 दुकानें तथा आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार नवसृजित देशी मदिरा की 23 दुकानें एवं कंपोजिट की 02 दुकानों सहित कुल 30 दुकानों का व्यवस्थापन जिला स्तरीय चयन समिति के समक्ष द्वितीय चरण की ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया, जिसके ऑनलाइन आवंटन का लाईव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कलेक्ट्रेट के सभागार एवं परिसर में किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया के अंतर्गत देशी मदिरा की 24 दुकानों के लिए 3535 आवेदन, कंपोजिट मदिरा की 02 दुकानों के लिए 507 आवेदन तथा मॉडल शॉप की 04 दुकानों के लिए 05 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 4047 आवेदन प्राप्त हुए। ई-लॉटरी में प्राप्त आवेदनों के द्वारा लगभग 28 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। आयोजित ई लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार,आबकारी विभाग द्वारा नामित सहायक आबकारी आयुक्त, मोहन मीकिंग आसवनी ,गाजियाबाद श्री रविशंकर ,पुलिस विभाग द्वारा नामित अधिकारी एवं समस्त आबकारी निरीक्षक उपस्थित रहे। समस्त प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं सुचिता के साथ आवेदनों के समक्ष संपन्न किया गया। आज का दिन आबकारी राजस्व की दृष्टि से ऐतिहासिक रहा क्योंकि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा आवेदन मदिरा दुकानों के लिए जनपद गौतम बुद्ध नगर में ही प्राप्त हुए हैं।
Delhi Robbery News: लूट की कोशिश हुई नाकाम, कारोबारी की बहादुरी देख बदमाशो ने घुटने टेके
उत्तर प्रदेश: यमुना में नाव हादसा, 10 शव हुए बरामद, राहत व बचाव कार्य अभी भी जारी
उत्तराखंड: सिंधी पंचायत द्वारा आज 10 अप्रैल सिंधी भाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया
उत्तर प्रदेश: थाना सुनगढ़ी में समाधान दिवस, डीएम व एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं
