Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को उत्तराखंड के होटल से दबोचा, कोर्ट ने भेजा जेल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 10/06/2026 11:38:00 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: sanavvr ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 10/06/2026 11:38:00 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी मुरतजीम पुत्र इरशाद उर्फ भूरा को फतेहपुर पुलिस ने दबोच लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी मुरतजीम पुत्र इरशाद उर्फ भूरा को फतेहपुर पुलिस ने दबोच लिया है। दतौली मुगल गांव निवासी आरोपी पर युवती को शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से साफ इनकार करने का आरोप है। पीड़िता ने आरोपी पक्ष पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। एसएसपी अभिनन्दन के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में फतेहपुर पुलिस ने उत्तराखंड के श्रीनगर स्थित होटल मूनराइज में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। आरोपी मुरतजीम पुत्र इरशाद उर्फ भूरा निवासी दतौली मुगल को न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी मुरतजीम को कोर्ट ने जेल भेज दिया हैं पुलिस का कहना है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उपनिरीक्षक अमित सोनी, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार,हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, कांस्टेबल आकाश कुमार ने टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। 

Related News

उत्तर प्रदेश: लाखों की चोरी का मामला, पीड़ित ने FIR न दर्ज होने पर SSP से लगाई न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश: ग्रीन जोन सैलून ने बनाई पहचान, एडवांस हेयर स्टाइलिंग और सोशल मीडिया से बढ़ी लोकप्रियता

मध्य प्रदेश: शासकीय महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के पानी पीने के लिए ठंडा मिट्टी के कटोरा टांगे

मध्य प्रदेश: स्वर्णकार समाज द्वारा श्रीराम मंदिर में मोगरा फूलों से भव्य श्रृंगार, अद्भुत झांकी ने श्रद्धालुओं को किया आकर्षित

मध्य प्रदेश: कलेक्टर व एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 उत्तर प्रदेश: नया ट्रेंड बनता हेयर स्टाइलिंग, ग्रीन जोन सैलून ने कम समय में बनाई बड़ी पहचान


Featured News