Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/07/2026 10:49:08 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/07/2026 10:49:08 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेंहदावल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेंहदावल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल श्री राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना मेंहदावल पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 238/2026, धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) एवं 109 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त पिंटू उर्फ लक्ष्मण पुत्र दशरथ निवासी ग्राम बाराखाल, थाना मेंहदावल को बाराखाल तिराहे से गिरफ्तार किया। 

पुलिस के अनुसार, 8 जून 2026 को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस घटना में सुग्रीव नामक व्यक्ति को गंभीर एवं प्राणघातक चोटें आई थीं। मामले में अनिल मौर्य पुत्र जयराम मौर्य निवासी बाराखाल की तहरीर पर थाना मेंहदावल में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में रविवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल अनुराग सिंह एवं कांस्टेबल उदय प्रताप सिंह शामिल रहे।
 


Featured News