Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, गोगांव गंगा तलहटी में छापेमारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 23/02/2026 12:18:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 23/02/2026 12:18:15 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और एडीएम अजय कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने कछुवा सेंचुरी क्षेत्र के गोगांव की तलहटी में छापेमारी की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और एडीएम अजय कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने कछुवा सेंचुरी क्षेत्र के गोगांव की तलहटी में छापेमारी की। इस कार्रवाई में उप प्रभागीय वनाधिकारी मिर्जापुर, जिला खनन अधिकारी तथा थाना प्रभारी जिगना की टीम भी शामिल रही। छापेमारी के दौरान गंगा नदी में अवैध खनन की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

प्रशासनिक टीम को देखते ही दर्जनों नाविक अपनी नावें छोड़कर मौके से फरार हो गए। एसडीएम सदर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अवैध खनन में पकड़े जाने पर सीधे जेल भेजा जाएगा और नावों को जब्त किया जाएगा। अचानक हुई इस कार्रवाई से गोगांव गंगा तलहटी क्षेत्र के दर्जनों गांवों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि रात में भी छापेमारी जारी रहेगी। वन विभाग, खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गंगा किनारे सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News