Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय लोक अदालत और होमगार्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, तैयारियों की हुई समीक्षा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 24/04/2026 11:44:24 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 24/04/2026 11:44:24 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई, 2026 को जनपद न्यायालय गाजीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद तथा ग्राम न्यायालय जखनियां व जमानियां के साथ-साथ अन्य सरकारी कार्यालयों में किया जाएगा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई, 2026 को जनपद न्यायालय गाजीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद तथा ग्राम न्यायालय जखनियां व जमानियां के साथ-साथ अन्य सरकारी कार्यालयों में किया जाएगा। शक्ति सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01 नोडल अधिकारी, लोक अदालत गाजीपुर की अध्यक्षता में आज दिनांक 23.04.2026 को जनपद न्यायालय गाजीपुर के मीटिंग हॉल में प्रेस प्रतिनिधियो के साथ प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जनपद मे राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गयी।

नीरज गोंड, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। बैठक में दिनांक 09 मई, 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौता के आधार अधिक से अधिक वादों निस्तारण के लिए विशेष रूप चर्चा की गई। बैठक मे आमिर अंसारी सूचना विभाग सहित जनपद के सम्मानित पत्रकार बन्धु उपस्थित थे।

जनपद गाजीपुर  के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थित में पुलिस लाइन सभागार में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सम्बन्ध में कार्यशाला आयोजित की गई तथा परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। लिखित परीक्षा 25 अप्रैल 2026, 26 अप्रैल 2026 एवं 27 अप्रैल 2026 को प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03 बजे से सायं 05 बजे तक संपन्न होगी। जनपद में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर धूप से बचाव हेतु पंडाल व पेयजल की सहित समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। परीक्षा के प्रति पाली में 4512 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जिससे परीक्षा की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों, सहायक केंद्र व्यवस्थापकों एवं परीक्षा सहायकों की भी नियुक्ति कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। बैठक के दौरान गोपनीय सामग्री के परिवहन आदि के संबंध में सावधानियां, बायोमेट्रिक विधि, विभिन्न प्रपत्र इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें तथा परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि कक्ष निरीक्षक अभ्यर्थियों से यह सुनिश्चित कर लेंगे कि दी गई ओएमआर तथा प्रश्नपत्र का क्रमांक एक ही हो। परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक मे अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, एस पी सिटी राकेश मिश्रा, समस्त सेक्टर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित थे।