Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: चोरी का रोड रोलर हुआ बरामद, खरीददार पुलिस की गिरफ्त में 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 24/04/2026 12:57:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 24/04/2026 12:57:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली के थाना हाफिजगंज पुलिस ने चोरी के रोड रोलर के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली के थाना हाफिजगंज पुलिस ने चोरी के रोड रोलर के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रिजवान निवासी गोल मार्केट, हाफिजगंज को बकैनिया तिराहे से गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से चोरी हुआ रोड रोलर बरामद हुआ है। मामला 18 अप्रैल 2026 का है, जब नवाबगंज क्षेत्र से मोहम्मद फईम का रोड रोलर चोरी हो गया था। इस संबंध में थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान थाना हाफिजगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में रिजवान ने बताया कि उसने रोड रोलर को मोहन मिश्रा नामक व्यक्ति से एक लाख रुपये में खरीदा था, जिसने उसे यह बताया था कि वाहन चोरी का है और उसके पास कोई कागजात नहीं हैं। इसके बावजूद लालच में आकर उसने सौदा कर लिया और रोलर को छुपाने व कटवाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आकाश कुमार समेत टीम की अहम भूमिका रही।,