Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दबंगों से परेशान पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार, सख्त कार्रवाई की मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 24/04/2026 11:30:19 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 24/04/2026 11:30:19 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के थाना शादियाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खानपुर रघुबर राय में एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां पीड़ित धर्मनाथ गुप्ता ने दबंगों के लगातार हमले और जान से मारने की धमकी से परेशान होकर देश के शीर्ष नेतृत्व से न्याय की गुहार लगाई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के थाना शादियाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खानपुर रघुबर राय में एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां पीड़ित धर्मनाथ गुप्ता ने दबंगों के लगातार हमले और जान से मारने की धमकी से परेशान होकर देश के शीर्ष नेतृत्व से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, गांव के ही अतुल शर्मा एवं दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बार-बार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इस संबंध में पहले भी दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 
मुकदमा संख्या 2025/0394 (धारा 115(2), 352, 351(3) IPC)
मुकदमा संख्या 2025/0269 (धारा 115(2), 352, 324(2), 351(3) IPC)

इसके बावजूद आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, साथ ही गाली-गलौज और भय का माहौल बना रहे हैं।
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों को कानून का कोई डर नहीं है और वे किसी भी समय बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसी भय के चलते पीड़ित ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रार्थना पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित की प्रमुख मांगें

आरोपियों पर धारा 506 IPC (आपराधिक धमकी) सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज की जाए। तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, धारा 107/116 CrPC के तहत निवारक कार्रवाई की जाए, आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट / गुंडा एक्ट लगाने पर विचार किया जाए, मामले की उच्चस्तरीय जांच कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और ग्रामीणों ने भी प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कदम उठाता है।