-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दो मजदूरों की हत्या कर शवों के पास बैठकर पीता रहा शराब, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नॉलेज पार्क थाना पुलिस और बदमाश के बीच आज सुबह हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसमें एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नॉलेज पार्क थाना पुलिस और बदमाश के बीच आज सुबह हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसमें एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में जा लगी। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला निर्माणाधीन हॉस्टल परिसर का है, जहां आरोपी और दोनों मजदूर साथ में शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पहले एक मजदूर के सिर पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी को डर था कि दूसरा मजदूर पुलिस को पूरी घटना बता देगा, इसलिए उसने दूसरे मजदूर को भी फावड़े से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों हत्याओं को अंजाम देने के बाद आरोपी करीब चार घंटे तक शवों के पास बैठकर शराब पीता रहा और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
बिहार: शहरों के विकास पर डीएम का एक्शन मोड, सड़क से CCTV तक हर योजना की ली रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश: भोजन के बाद अचानक थमी धड़कनें, 34 वर्षीय अविनाश की मौत से गांव में मचा हड़कंप
बिहार: 19 साल से पत्नी की यादों संग जी रहे देवनन्दन, पुण्यतिथि पर छलका दर्द
उत्तर प्रदेश: थाना दिवस में गूंजे जमीन के विवाद, अफसरों ने मौके पर कराया निस्तारण
बिहार: निकली भव्य शिक्षा जागरूकता रैली, बेटियों के उत्साह ने दिया शिक्षित समाज का संदेश
उत्तर प्रदेश: मदर्स डे पर MTS स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल
