-
☰
No image found.
बिहार: निकली भव्य शिक्षा जागरूकता रैली, बेटियों के उत्साह ने दिया शिक्षित समाज का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा में 9 मई को शिक्षा जागरूकता के लिए दृढ़ संकल्पित बुद्धिजीवी विचार मंच का वर्षों से जारी शिक्षा जागरूकता अभियान शनिवार को मध्य विद्यालय ओढ़नपुर के पोषक क्षेत्र में चलाया गया।
विस्तार
बिहार: नवादा में 9 मई को शिक्षा जागरूकता के लिए दृढ़ संकल्पित बुद्धिजीवी विचार मंच का वर्षों से जारी शिक्षा जागरूकता अभियान शनिवार को मध्य विद्यालय ओढ़नपुर के पोषक क्षेत्र में चलाया गया। मंच के संयोजक शिक्षाविद अवधेश कुमार के निर्देशन एवं मध्य विद्यालय ओढ़नपुर के प्रधानाध्यापक डॉ. राजू रंजन कुमार के नेतृत्व में भव्य शिक्षा रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों स्कूली बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा मंच के सदस्यों ने भाग लिया। आकर्षक लोकगीतों, आंचलिक नारों और प्रेरक तख्तियों के साथ निकाली गई इस रैली में बच्चों को स्कूल भेजने, नियमित स्वाध्याय, साफ-सफाई तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर जागरूकता फैलायी गई। अमौनी, ओढ़नपुर और आमीपुर गांवों की गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर शिक्षा गीतों और नारों की गूंज से माहौल पूरी तरह शिक्षामय हो गया। मंच के वरिष्ठ अधिकारी एवं सुविख्यात चिकित्सक डॉ. सुनीति कुमार ने अभियान की सफलता का श्रेय बुद्धिजीवी विचार मंच के साथियों की प्रतिबद्धता, विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों के उत्साह को दिया। कार्यक्रम में मंच संयोजक अवधेश कुमार, रामलखन प्रसाद, राज कृष्णा ट्रस्ट के शंभू विश्वकर्मा, फिजिकल शिक्षक रामबिलास, लोक गायक चंदेश्वर प्रसाद, पूर्व नाजिर मथुरा पासवान, मंझनपुरा विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय पासवान, शाहपुर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निकिता भारती, आर्यन राज, राहुल कुमार समेत मध्य विद्यालय ओढ़नपुर के शिक्षक मनोज पासवान, अर्पणा गौरव, मुन्ना कुमार, विजेंद्र कुमार एवं प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।
रैली के दौरान बच्चों का अनुशासन, शालीनता और शैक्षणिक संदेश अभिभावकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। खासकर बेटियों के उत्साह और सहभागिता ने एक बेहतर एवं शिक्षित समाज निर्माण की उम्मीद को और मजबूत किया।
मध्य प्रदेश: बंटी शर्मा ‘पुजारी’ बने जिला कांग्रेस सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
मध्य प्रदेश: भिंड में संजीव कांकर का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
उत्तर प्रदेश: इट भट्ठा संचालक पर मजदूर के गंभीर आरोप, बकाया वेतन न देने का मामला पहुंचा कोर्ट
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक चालान के बाद बवाल, वर्दी उतरवाने की धमकी देने पर तीन के खिलाफ FIR
उत्तर प्रदेश: बरेली में नकली ब्रांडेड तेल का बड़ा खुलासा, 2052 लीटर संदिग्ध तेल सीज
हरियाणा: महाराणा प्रताप जयंती पर विधायक ने दी श्रद्धांजलि, बताया स्वाभिमान का प्रतीक
