Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजा स्वाभिमान का संदेश, युवाओं ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Mainpal , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 09/05/2026 04:28:06 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/05/2026 04:28:06 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव निवास के पास देवीलाल कॉलोनी स्थित हारट्रोन स्किल सेंटर फॉर कंप्यूटर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग के प्रस्तावित नए भवन में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा,उत्साह एवं गौरवपूर्ण वातावरण में मनाई गई।

विस्तार

हरियाणा: महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव निवास के पास देवीलाल कॉलोनी स्थित हारट्रोन स्किल सेंटर फॉर कंप्यूटर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग के प्रस्तावित नए भवन में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा,उत्साह एवं गौरवपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर महाराणा प्रताप के जीवन आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचकूला स्थित हारट्रोन अवॉर्डिंग डिवीजन से सिस्टम एनालिस्ट विकास पँवार रहे।उन्होंने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक महान योद्धा ही नहीं बल्कि स्वाभिमान,राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस के प्रतीक थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी अपने आत्मसम्मान और मातृभूमि की स्वतंत्रता से समझौता नहीं किया। हल्दीघाटी का युद्ध आज भी उनके शौर्य और वीरता की अमर गाथा के रूप में याद किया जाता है।

उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को महाराणा प्रताप के संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए तथा राष्ट्रहित और समाजहित को सर्वोपरि मानना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना को भी जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हारट्रोन अवॉर्डिंग डिवीजन पंचकूला से प्रोग्रामर हिमांशु गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने संस्थान द्वारा सामाजिक सरोकारों, महापुरुषों की जयंती एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच,संस्कार और प्रेरणा का संचार करते हैं। 

उन्होंने विद्यार्थियों से महान व्यक्तित्वों के जीवन,विचारों और संघर्षों से सीख लेकर उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सवेरा स्वयंसेवी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मनोज गौतम ने संस्था की ओर से मुख्य अतिथि विकास पँवार को “हरियाणा आईटी लीडरशिप अवार्ड” एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। डॉ. गौतम ने कहा कि शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक होता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन से स्वाभिमान, साहस,शौर्य,त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।पूरे कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति एवं प्रेरणादायक विचारों से ओतप्रोत रहा फोटो कैप्शन- विकास पवार और हिमांशु गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट करते डॉ मनोज गौतम।

Related News

उत्तर प्रदेश: भाकियू नेता शोएब रज़ा बने बरेली के युवाओं की पहली पसंद, संगठन में बढ़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: मान्धाता में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा, हजारों लोग शामिल

उत्तर प्रदेश: प्रो. विकास शर्मा ने जेन-जी, शिक्षा व्यवस्था और AI पर जताई चिंता; ‘ऑल हर फेयर्स’ उपन्यास पर की चर्चा

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत, गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज

राजस्थान: सेवा कार्यों के साथ मनाया बजरंग दल जिला सहसंयोजक का जन्मदिन, कई स्थानों पर हुए आयोजन

मध्य प्रदेश: बंटी शर्मा ‘पुजारी’ बने जिला कांग्रेस सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


Featured News