Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत, गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/05/2026 05:43:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/05/2026 05:43:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का गाजीपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित रामलीला लंका मैदान में स्वागत किया गया। वे इस समय उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा पर हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का गाजीपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित रामलीला लंका मैदान में स्वागत किया गया। वे इस समय उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा पर हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौमाता को "राष्ट्रीय माता" का सम्मान दिलाना और गौवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मुहिम को मजबूत करना है। कार्यक्रम में संत समाज, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

अपने संबोधन में शंकराचार्य ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "हमारा वोट लेकर हमारी ही गौ माता कीबोटी-बोटी काटी जा रही है, यह स्वीकार्य नहीं है।" उन्होंने मांग की कि गाय को "पशु" नहीं, बल्कि "माता" की श्रेणी में रखा जाए। शंकराचार्य ने पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का भी जिक्र किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल बयान देनेसे काम नहीं चलेगा, बल्कि जो वास्तव में गौमाता की रक्षा करेगा, उसी को उनका आशीर्वाद मिलेगा।

उन्होंने तमिलनाडु के मुद्दे को जनमत का अपमान बताया। शंकराचार्य ने कहा कि उनकी यह यात्रा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली जा रही है, ताकि वे गौ संरक्षण के महत्व को समझें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे उम्मीदवारों को वोट दें जो गौ संरक्षण के लिए वास्तविक काम करते हों। शंकराचार्य का कहना था कि गौमाता की प्रतिष्ठा और संरक्षण के लिए सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि ठोस फैसले और जनसमर्थन आवश्यक है।