Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मान्धाता में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा, हजारों लोग शामिल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prashant (Pratapgarh) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/05/2026 06:12:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Prashant (Pratapgarh) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/05/2026 06:12:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 9 मई 2026, शनिवार को विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के मान्धाता में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। भावी प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शोभायात्रा में

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 9 मई 2026, शनिवार को विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के मान्धाता में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। भावी प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों के साथ शामिल हुए। हनुमान मंदिर से शुरू, जेठवारा पर समापन   शोभायात्रा मान्धाता के पौराणिक हनुमान मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। "जय महाराणा", "जय वीर योद्धा" के नारों के बीच शोभायात्रा सराय भीमसेन, सराय नाहर राय, लक्ष्मीगंज, लोकापुर होते हुए जेठवारा चौराहा पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। महाराणा प्रताप को किया नमन   जेठवारा चौराहा पहुंचकर ठाकुर सुरेंद्र प्रताप सिंह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। हमें ऐसे देश रक्षक योद्धा के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

जीवन संघर्ष से कराया परिचित   ठाकुर सुरेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित जनसमूह को महाराणा प्रताप के जीवन, हल्दीघाटी युद्ध और उनके अदम्य साहस के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। शोभायात्रा में केसरिया ध्वज, राजपूताना वेशभूषा और पारंपरिक वाद्य यंत्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, युवा और  सर्व समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहीं।