Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: महाराणा प्रताप जयंती पर विधायक ने दी श्रद्धांजलि, बताया स्वाभिमान का प्रतीक

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Mainpal , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 09/05/2026 04:35:20 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/05/2026 04:35:20 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: शनिवार को महाराणा प्रताप चौक पर महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक कंवर सिंह यादव ने महाराणा प्रताप जयंती पर कहा कि भारतीय इतिहास के महान वीर योद्धा, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे।

विस्तार

हरियाणा: शनिवार को महाराणा प्रताप चौक पर महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक कंवर सिंह यादव ने महाराणा प्रताप जयंती पर कहा कि भारतीय इतिहास के महान वीर योद्धा, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि, धर्म और सम्मान की रक्षा के लिए समर्पित किया। उनका साहस, त्याग और संघर्ष आज भी युवाओं को देशभक्ति और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है।

विधायक ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं, बल्कि राष्ट्र गौरव और स्वाभिमान की जीवंत मिसाल थे। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि देश और समाज के लिए समर्पित महापुरुषों का सम्मान करना हमारी संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के आदर्श हमें ईमानदारी, साहस, सामाजिक एकता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेकर समाजहित और देशहित में कार्य करना चाहिए। विधायक ने कहा कि जिन महापुरुषों ने देश और समाज के लिए अपना जीवन समर्पित किया, उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही मजबूत और विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। इस मौके पर ठाकुर अतरलाल, चेयरमैन रतन सिंह,विष्णु पाली, राजकुमार शेखावत, रणधीर सिंह आदलपुर, मोनू खुड़ाना, हैप्पी खुड़ाना और दिनेश बास सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: भाकियू नेता शोएब रज़ा बने बरेली के युवाओं की पहली पसंद, संगठन में बढ़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: मान्धाता में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा, हजारों लोग शामिल

उत्तर प्रदेश: प्रो. विकास शर्मा ने जेन-जी, शिक्षा व्यवस्था और AI पर जताई चिंता; ‘ऑल हर फेयर्स’ उपन्यास पर की चर्चा

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत, गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज

राजस्थान: सेवा कार्यों के साथ मनाया बजरंग दल जिला सहसंयोजक का जन्मदिन, कई स्थानों पर हुए आयोजन

मध्य प्रदेश: बंटी शर्मा ‘पुजारी’ बने जिला कांग्रेस सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


Featured News