-
☰
No image found.
राजस्थान: सेवा कार्यों के साथ मनाया बजरंग दल जिला सहसंयोजक का जन्मदिन, कई स्थानों पर हुए आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: बजरंग दल प्रखंड संयोजक शोभा लाल जाट ने बताया कि बजरंग दल के जिला सहसंयोजक रोहित सिंह राजपूत के जन्मदिन पर विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए। जिसमें उप जिला चिकित्सालय कपासन में मरीज को फल एवं बिस्किट
विस्तार
राजस्थान: बजरंग दल प्रखंड संयोजक शोभा लाल जाट ने बताया कि बजरंग दल के जिला सहसंयोजक रोहित सिंह राजपूत के जन्मदिन पर विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए। जिसमें उप जिला चिकित्सालय कपासन में मरीज को फल एवं बिस्किट वितरण के साथ-साथ डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की मौजूदगी में गर्मी की तीव्रता को देखते हुए परिंडे बांधे गए। पुलिस थाना परिसर में भी थानाधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में परिंडे बांधे गए। वही जेलेश्वर महादेव एवं ब्रह्माणी माता गो शाला में 5 टन तरबूज का भोग लगाकर गो माता एवं नंदी भगवान को वितरित किया गया। गोवर्धन पूरी गो शाला में वृक्षा रोपण किया गया। सांवलिया जी चिकित्सालय में रक्तदान और सांवलिया महादेव मंदिर पर पंडित राजेंद्र व्यास एवं श्री चैतन्य वेद गुरुकुलम के बटुकों की उपस्थिती में गो माता को राष्ट्रमाता बनाने की प्रार्थना को लेकर अभिषेक आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्यों में रुचि दिखाते हुए प्रत्येक व्यक्ति ने आगामी जन्मदिन पर इस प्रकार से सेवा कार्य करते हुए जन्मदिन मनाने का संकल्प किया। इस दौरान किन्नर निलो भुवाजी , गो सेवक गौरव सोमानी , नर्सिंग स्टाफ जयंत जोशी , बलदेव सोमानी , विहिप जिला उपाध्यक्ष दिलीप बारेगामा , जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोहित अरोड़ा , बजरंग दल जिला संयोजक मनोज साहू , प्रखंड मंत्री गोपाल कृष्ण काबरा , प्रखंड अध्यक्ष मुकेश जागेटिया , संरक्षक लाला चाष्टा , बादशाह सिंह , अंकित वैष्णव , विनीत जैन , अंशु बारेगामा , नेहपाल सिंह , खुशवंत शर्मा , अभिषेक व्यास , गौरव सिरोया , बंटी सेन , रमेश सोमानी , श्रवण सोनी , गोपाल सुथार , भगवती सोमानी , पंडित ओम आचार्य , बबलू सोनी , संजय सोनी , धर्मेंद्र सिंह , संपत लोहार आदि वरिष्ठ जन गो भक्त उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: भाकियू नेता शोएब रज़ा बने बरेली के युवाओं की पहली पसंद, संगठन में बढ़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश: मान्धाता में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा, हजारों लोग शामिल
मध्य प्रदेश: बंटी शर्मा ‘पुजारी’ बने जिला कांग्रेस सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
