Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में नकली ब्रांडेड तेल का बड़ा खुलासा, 2052 लीटर संदिग्ध तेल सीज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/05/2026 05:06:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/05/2026 05:06:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली में नामी ब्रांड के नाम पर तेल बेचने के खेल का बड़ा खुलासा हुआ है। नरियावल क्षेत्र में प्रशासन, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध खाद्य तेल बरामद किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली में नामी ब्रांड के नाम पर तेल बेचने के खेल का बड़ा खुलासा हुआ है। नरियावल क्षेत्र में प्रशासन, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध खाद्य तेल बरामद किया। कार्रवाई के दौरान 2052 लीटर तेल को सीज किया गया, जबकि फॉर्च्यून ब्रांड जैसी पैकिंग में तैयार 171 टिन भी कब्जे में लिए गए।
बताया जा रहा है कि अडानी समूह की लीगल टीम ने प्रशासन से शिकायत की थी कि बाजार में फॉर्च्यून ब्रांड से मिलती-जुलती पैकिंग में रिफाइंड तेल बेचा जा रहा है। पैकिंग और डिजाइन इतने समान थे कि ग्राहक आसानी से भ्रमित हो सकते थे। शिकायत मिलते ही एसडीएम सदर प्रमोद कुमार, पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने नरियावल स्थित बालाजी ट्रेडर्स के गोदाम पर छापा मारा।

जांच के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में तेल से भरे टिन मिले। इनमें ‘राजहंस’, ‘फंक्शन’ और ‘फार्मूला’ नाम से पैकेजिंग की जा रही थी। अधिकारियों के मुताबिक पैकिंग का डिजाइन फॉर्च्यून ब्रांड से काफी मिलता-जुलता पाया गया। इसके अलावा ‘सुगंध’ नाम से भी पैकिंग सामग्री मौके पर मिली। गोदाम में खड़े दो टैंकरों की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने तेल के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए। छापेमारी के दौरान कुल 2052 लीटर खाद्य तेल और 780 लीटर नेपाली तेल बरामद हुआ, जिसे सीज कर दिया गया। कार्रवाई के समय फैक्ट्री संचालक मौके पर नहीं पहुंचा। अधिकारियों ने कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में रात करीब 11 बजे उसके प्रतिनिधि की मौजूदगी में सैंपलिंग की प्रक्रिया पूरी कराई गई।


अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा कि तेल नकली है या गुणवत्ता मानकों के विपरीत तैयार किया गया है। यदि जांच में मिलावट या फर्जी ब्रांडिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित फर्म के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम और कॉपीराइट उल्लंघन समेत कई धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने बताया कि कंपनी की शिकायत पर जांच कर तेल सीज किया गया है। वहीं अडानी समूह की ओर से बिथरी चैनपुर थाने में तहरीर देकर कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

Related News

उत्तर प्रदेश: भाकियू नेता शोएब रज़ा बने बरेली के युवाओं की पहली पसंद, संगठन में बढ़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: मान्धाता में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा, हजारों लोग शामिल

उत्तर प्रदेश: प्रो. विकास शर्मा ने जेन-जी, शिक्षा व्यवस्था और AI पर जताई चिंता; ‘ऑल हर फेयर्स’ उपन्यास पर की चर्चा

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत, गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज

राजस्थान: सेवा कार्यों के साथ मनाया बजरंग दल जिला सहसंयोजक का जन्मदिन, कई स्थानों पर हुए आयोजन

मध्य प्रदेश: बंटी शर्मा ‘पुजारी’ बने जिला कांग्रेस सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


Featured News