-
☰
No image found.
बिहार: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर गूंजा मानवता का संदेश, सर हेनरी दुनंत को दी श्रद्धांजलि
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस के संस्थापक सर हेनरी दुनंत का जन्मदिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
विस्तार
बिहार: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस के संस्थापक सर हेनरी दुनंत का जन्मदिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नवादा शाखा के चेयरमैन डॉ आरपी साहू ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि रेड क्रॉस संस्था मानवता और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और समाज के लोगों को भी सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद, सचिव प्रिया शंकर सिन्हा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य विनय कुमार सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश बर्मन, सदस्य वजीर प्रसाद, नित्यानंद प्रसाद, नवीन कुमार सिंह, पंकज सिन्हा एवं कृष्ण मोहन प्रसाद समेत कई सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सदस्यों ने जिलाधिकारी से रेड क्रॉस भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह करने की बात कही। साथ ही जनप्रतिनिधियों से संस्था के लिए एक एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई, ताकि आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिल सके। सदस्यों ने कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए आने वाले दिनों में रक्तदान शिविर आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा तथा लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने की अपील की।
उत्तर प्रदेश: डीएम का सड़कों पर सख्त निरीक्षण, निर्माण में लापरवाही पर दी चेतावनी
राजस्थान: फायरिंग व अपहरण प्रयास का हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 75 वर्षीय बुजुर्ग ने भाई पर की फायरिंग, पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक के साथ किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: अशोक लीलैंड अप्रेंटिस रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 6 प्रशिक्षार्थियों का किया चयन
उत्तर प्रदेश: सरकार का बड़ा कदम, ईंधन बचत, वर्क फ्रॉम होम और फ्लीट कटौती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: लेडी सिंघम बनीं एसपी अंशिका वर्मा, 101 नशा तस्करों को भेजा जेल
